Q.1 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, कि उद्देश्य, संक्षिप्त नाम, लागू होना का उल्लेख कीजिए


 Q.1 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, कि उद्देश्य, संक्षिप्त  नाम, लागू होना का उल्लेख कीजिए।

Ans

उद्देशिका -

 निष्पक्ष विचारण के लिए साक्ष्य के साधारण नियमों और सिद्धान्तों को समेकित करने तथा उनका उपबंध करन के लिए अधिनियमन (2023 का अधिनियम संख्यांक 47) 25 दिसम्बर-2023 भारत गणराज्य के चौहत्तरवे वर्ष में संसद द्वारा निम्न रूप में यह अधिनियमित हो -

इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 है।

यह किसी न्यायालय में या उसके समक्ष सभी न्यायिक कार्यवाहियों को लागू होता है, जिसके अन्तर्गत सेना न्यायालय भी सम्मिलित है, किन्तु न तो किसी न्यायालय या अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए शपथ-पत्रों को, न ही किसी मध्यस्थ के समक्ष की कार्यवाहियों को लागू होता है।यह उस तारीख को प्रवृत होगा, जिसे केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा नियत करे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.