General GK
जगदीश चंद्र बोस
पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच-
1872 में स्कॉटलैंड के क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेला गया था 90 मिनट के मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रा होगा इसे देखने करीब 4000 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे।
चैटजीपीटी
2022 में ओपन एआई ने चैटजीपीटी को प्रोटोटाइप के रूप में लॉन्च किया था चैटजीपीटी एक उन्नत एआई मॉडल भाषा है, जो डीप लर्निंग का उपयोग करके दिए गए इनपुट के आधार पर टेक्स्ट उत्पन्न करता है। शिक्षा, व्यवसाय और रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी पैठ बड़ा रहा है।
ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ़ द ईयर-
ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ़ द ईयर 2023 के लिए 8 शब्द शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं इसमें सिचुएशनशिप, स्वफ्टी, बीज फ्लेग और डी- इनफ्लुएंशिंग आदि शामिल है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(Artificial intelligence)कंप्यूटर विज्ञान की एक ऐसी शाखा है। जिसके अंदर मशीनों में सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जाती है। अर्थात मशीनों को intelligence (बुद्धिमान) बनाया जाता है। ताकि वह इंसानों की तरह सोच समझकर निर्णय ले सके। और बिना इंसानी मदद के काम कर सके।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में सबसे पहले दुनिया को जान मैकाॅर्थी ने बताया था। इसलिए उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसस का जनक कहा जाता है।
गरबा-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने गुजरात के गरबा लोक नृत्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही यूनेस्को से सांस्कृतिक विरासत का दर्जा हासिल करने वाला गरबा भारत की 15 वीं धरोहर है। नवरात्रि पर्व के दौरान गुजरात और देश की विभिन्न राज्यों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गरबा नृत्य किया जाता है। इसमें गाए जाने वाले गीत अधिकांशत देवी मां पर ही आधारित होते हैं।
मैरी क्यूरी-
1898 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक पियरे और मेरी क्यूरी ने अपनी प्रयोगशाला में पिचब्लेंड के शोध के दौरान रेडियम और पोलोनियम तत्वों के अस्तित्व की खोज की। उनकी ये खोज कैंसर के इलाज में वरदान साबित हुई। 1903 में दोनों को इस खोज के लिए नोबेल मिला।
भारतीय न्याय संहिता-
तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। सरकार ने (24 फरवरी) को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। यानी अब इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा।
👉भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 1860 की जगह लाया गया है।
👉 बीएनएस में 20 नए अपराध जोड़े गए हैं, आईपीसी में मौजूद 19 प्रावधानों को हटा दिया गया है,
👉'चल संपत्ति' की परिभाषा का विस्तार कर इसमें हर प्रकार की संपत्ति को शामिल किया गया है
👉ब्रिटिश कैलेंडर, क्वीन, ब्रिटिश इंडिया, जस्टिस ऑफ द पीस, जैसे औपनिवेशिक अवशेष हटा दिए गए हैं।
👉33 अपराधों में कारावास की सजा बढ़ा दी गई है आत्महत्या का प्रयास अपराधना की सूची से हटा दिया गया है।
👉 संगठित अपराध, आतंकवादी कृत्य, छोटे संगठित अपराध, हिट एंड रन, भीड़ की हिंसा, अपराध करने के लिए बच्चों को रखना, धोखे से महिलाओं को यौन शोषण, छीनन्ना, भारत के बाहर रहकर उकसाना, भारत की संप्रभुता, अखंडता और एकता को खतरे में डालने वाले कृथ्य, और झूठी या फर्जी खबरों का प्रकाशन शामिल किए गए हैं।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-
👉भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को दंड प्रक्रिया संहिता 1898 की जगह लाया गया है।
👉घोषित अपराधी का दायरा बढ़ाया गया। अब 10 साल या उससे अधिक की सजा वाले सभी अपराध शामिल
👉अधिकारियों की पूर्वअनुमति से तीन वर्ष से कम सजा वाले अपराध में गिरफ्तारी का प्रावधान किया गया है
👉मजिस्ट्रेट की जुर्माना लगाने की शक्ति बढ़ाई गई
👉एफआईआर दर्ज करने की इलेक्ट्रॉनिक सुविधा शुरू की जाएगी
👉3 साल से लेकर 7 साल से कम की सजा वाले अपराधों में प्रारंभिक जांच शुरू होगी
👉हिरासत अवधि के पहले 40 / 60 दिनों के लिए 15 दिनों की पुलिस हिरासत की अनुमति होगी। यह जमानत से इनकार करने का आधार नहीं होगा
👉अपराध से अर्जित आय को जब्त करने और कुर्की करने की प्रक्रिया को शामिल किया गया है
👉देश भर में जीरो एफआईआर की शुरुआत
भारतीय साक्ष्य अधिनियम-
👉भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लाया जा रहा है
👉प्रस्तावित कानून में दो नई धाराएं और 6 नई उपधाराए जोड़ी गई है
👉इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त बयान 'साक्ष्य' की परिभाषा में शामिल किए गए
👉इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड को प्राथमिक साक्ष्य के रूप में मानने के लिए और अधिक मानक जोड़े गए
👉औपनिवेशिक शब्दावली के संदर्भ हटा दिए गए
👉साक्ष्य के रूप में इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल रिकॉर्ड की कानूनी मान्यता और वैधता होगी
👉जीवनसाथी के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही में सक्षम गवाह के रूप में पति-पत्नी को शामिल किया गया
👉साक्षी की प्रमाणित गवाही के आधार पर दोषसिध्दी को कानूनी बना दिया गया है
👉भाषा को आधुनिक और लैंगिक रूप से संवेदनशील बनाया गया।
पुरस्कार 2023-
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-
भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
अर्जुन पुरस्कार-
मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (दृष्टि बाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारूल चौधरी और मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), और वैशाली (शतरंज) दिव्याकृति सिंह और अनुज अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशील चानु (हाकी), पिंकी (लाल बाल), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (निशानेबाजी), अंतिम पंघाल और सुनील कुमार (कुश्ती), आयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), रोशिबीन देवी (वुशु), पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खोखो), हरविंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।
ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार -
कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा (हाकी) ।
द्रोणाचार्य पुरस्कार -
गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हाकी) । द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग) , जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), ई भास्करन (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)
श्रीनिवास रामानुजन गणितज्ञ
श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 1887 में तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। 1911 में जर्नल आफ द इंडियन मैथमैटिकल सोसाइटी में शोध पत्र प्रकाशित होने के बाद गणित के बारे में उनकी प्रतिभा को पहचान मिली। इससे प्रभावित होकर 1914 में प्रसिद्ध गणितज्ञ जीएच हार्डी ने उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी बुला लिया। 1918 में इंग्लैंड की रायल सोसाइटी के लिए चुने जाने वाले दूसरे भारतीय बने। उनकी सबसे प्रसिद्ध खोजों में से एक पाई और उनके लिखे हजारों समीकरण आज भी गणितज्ञों का मार्गदर्शन करते हैं।
आधुनिक विज्ञान की नींव रखने वाले सर आइजैक न्यूटन-
गुरुत्वाकर्षण के नियम और गति के सिद्धांत की खोज करने वाले विज्ञानी सर आइजैक न्यूटन का जन्म 1642 में आज ही इंग्लैंड में हुआ था। उन्हें पेड़ से गिरते हुए सेब को देखकर धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति पर शोध करने का विचार आया। कैंब्रिज के ट्रिनिटी कालेज से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने ही बताया था कि प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। 2005 में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में न्यूटन को सर्वाधिक लोकप्रिय विज्ञानी ठहराया गया था । 31 मार्च, 1727 को दुनिया को अलविदा कह गए।
आइएनएस इंफाल-
विस्तारित दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागने की क्षमता से लैस स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक 'आइएनएस इंफाल' को 30 दिसम्बर 2023 को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस युद्धपोत से नौसेना को नई ताकत मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार युद्धपोत को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करने के कार्यक्रम में उपस्थित थे।
'आइएनएस इंफाल' नौसेना द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए 'विशाखापत्तनम' श्रेणी के चार विध्वंसक युद्धपोतों में से तीसरा युद्धपोत है। इसे नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। इसके 75 प्रतिशत साजो-सामान स्वदेशी हैं। यह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मझगांव डाक लिमिटेड, मुंबई द्वारा निर्मित है पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि 'आईएनएस इंफाल' पहला युद्धपोत है, जिसका नाम पूर्वोत्तर के किसी शहर के नाम पर रखा गया है बंदरगाह और समुद्र में व्यापक परीक्षण पूरा करने के बाद इसे 20 अक्टूबर को नौसेना को सौंप दिया गया था इसके निर्माण और प्रशिक्षण में लगा समय किसी भी से स्वदेशी विध्वंसक के लिए सबसे कम समय है। जहाज ने नौसेना में शामिल जाने से पहले विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। 'आइएनएस इंफाल' की कमिशनिंग मणिपुर की राजधानी इंफाल के महत्व और योगदान को रेखांकित करता है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मणिपुर के बलिदान और योगदान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
गैब्रियल एटल-
गैब्रियल एटल फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने है। गैब्रियल एटल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री भी हैं। उनकी उम्र 34 वर्ष है। वह फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। एलिजाबेथ बोर्न के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एटल को प्रधानमंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। (
सरस्वती राजमणि (देश की पहली महिला जासूस)-
सरस्वती राजमणि का जन्म 11 जनवरी 1927 को म्यांमार में हुआ था। 16 साल की उम्र में यांगून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाषण से प्रेरित होकर अपने गहने आइएनए को दान कर दिए। उनक जज्बे को देखकर नेताजी ने उन्हें 1942 में आइएनए की झांसी की रानी रेजिमेंट में सेना की खुफिया शाखा का हिस्सा बना दिया। उन्होंने 1943 में भारतीय सीमाओं की गुप्त यात्रा के दौरान नेताजी की हत्या करने की ब्रिटिश योजनाओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 13 जनवरी, 2018 को उनका निधन हो गया।
स्वामी विवेकानंद -
महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद (नरेंद्र नाथ दत्त) का जन्म 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था। 1884 में तपस्वी जीवन शैली को अपना लिया। 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में हिंदू धर्म के प्रवक्ता के रूप में दिया गया उनका भाषण आज भी युवाओं का मार्गदर्शन करता है। उनके भाषण ने पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था। गरीब और संकटग्रस्त आबादी की सेवा करने के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। चार जुलाई, 1902 को उनका निधन हो गया।
ए आर रहमान-
संगीतकार एआर रहमान गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2009 जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। अवार्ड उन्हें स्लमडाग मिलेनियर फिल्म के लिए बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर रचने के लिए दिया गया था। फिल्म का गाना जय हो पूरी दुनिया में पसंद किया गया।
ग्रूमिंग गैंग्स क्या है-
इस गैंग में शामिल लोग छोटी बच्चियों की अपना शिकार बनाते हैं। वे पहले लड़कियों से दोस्ती करते हैं और उनका विश्वास जीतते हैं और फिर फायदा उठाकर उनका यौन शोषण करते हैं। ये लोग उन्हें नशे की लत लगवाकर अन्य लोगों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। उनके अश्लील वीडियो बनाते है। मानव तस्करी भी करते हैं।
ब्रिटेन में श्वेत लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले पाकिस्तानी ग्रुमिंग गैम्स पर छिड़ी बहस के बीच भाजपा ने भारत में लव जिहाद कर मुद्दा उड़ा दिया है। भाजपा के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर ब्रिटेन में छिड़ी बहस को उचित बताया। साथ ही समाज के लिए खतरनाक लव जिहाद के सुरे को भी पहचानने और इससे निपटने का उपाय करने की जरूरत पर बल दिया। मालवीय ने कहा कि लव जिहाद की समस्या को अब तक सिरे से नकारने वाले अंध-धार्मिक वामपंथी अभिजात्य वर्ग ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रुमिंग गैंग की कड़वी सच्चाई को स्वीकार करने लगे हैं। उन्होंने शायद परोक्ष रूप से शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी की ओर से ग्रुमिंग गैंग्स का लिंक पाकिस्तानी से जोड़े जाने पर यह तंज कसा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री की ओर से ग्रुमिंग गैंग को एशियाई से जोड़ा गया था। चतुर्वेदी ने उस पर आपत्ति जताते हुए कहा था एशियाई नहीं पाकिस्तानी।
दरअसल, भारत में लव जिहाद की बात पर कई विपक्षी दल भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हैं। ध्यान देने की बात है कि ब्रिटेन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स बड़ा मुद्दा बन गया है। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने इसके खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपित ग्रुमिंग गैंग्स के सदस्यों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों की ओर से इस पर चर्चा का दबाव है। इसी चर्चा के बीच मालवीय ने पोस्ट के जरिए यह जताने की कोशिश की कि लव जिहाद वैश्विक समस्या बन रहा है। मालवीय ने पाकिस्तानी ग्रुमिंग गैंग्स और लव जिहाद को विकृत मानसिकता को उपज बताया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें