उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023
परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
परीक्षा योजना- प्रतियोगिता परीक्षा में क्रमवार तीन स्तर सम्मिलित हैं यथा
(1) प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार की)
(2) मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) (परम्परागत प्रकार की)
(3) मौखिक परीक्षा (व्यक्तित्व परीक्षा)।
टिप्पणीः- प्रारम्भिक परीक्षा आवेदकों की संख्या विज्ञापन में उल्लिखित रिक्तियों के अनुपात में बहुत अधिक होने की स्थिति में ही आयोग के निर्णय के अनुसार आयोजित होगी। इस परीक्षा के प्राप्तांक मुख्य लिखित परीक्षा व साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के प्राप्तांकों के साथ नहीं जोड़े जायेंगे।
(1) प्रारम्भिक परीक्षा के लिए निर्धारित विषय एवं पाठ्यक्रम
प्रारम्भिक परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न-पत्र होगा जिनके उत्तर पत्रक ओ०एम०आर० शीट के रूप में होंगे। प्रश्न पत्र हेतु निर्धारित समय तीन घण्टे है।
प्रारम्भिक लिखित प्रवेश परीक्षा के प्रश्न-पत्र दो भागों में विभाजित किये जायेंगे। भाग एक 50 अंक तथा भाग दो 150 अंक का होगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में निम्नवत विषय होंगेः
भाग-1 सामान्य ज्ञान - भारत और विश्व की विशेषकर विधि जगत में घटित होने वाली दिन-प्रतिदिन की घटनायें सम्मिलित की जायेंगी। प्रश्न मुख्यतः अन्तर्राष्ट्रीय विधि, तटस्थता, नवीनतम लागू विधान विशेषकर भारतीय संविधान, विधि और विकास तथा विधिक मामले परन्तु ये यही तक ही सीमित नहीं होंगे।
भाग-2 :- इसमें निम्नलिखित अधिनियम और विधियां सम्मिलित होगी: सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम, हिन्दू विधि के सिद्धान्त व मुस्लिम विधि के सिद्धान्त, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-1872 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023, दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, भारतीय दण्ड संहिता 1860 और भारतीय न्याय संहिता, 2023, दीवानी प्रक्रिया संहिता-1908
(2) मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षा (साक्षात्कार) के लिए निर्धारित विषय एवं पाठ्यक्रम
उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा की प्रतियोगात्मक परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषय होंगे तथा प्रत्येक विषय के कुल अंक उसके सम्मुख दर्शाये गये हैं:-
1. वर्तमान परिदृश्य (Present Day) 150 अंक
2 भाषा (Language) 100 अंक
3 विधि प्रश्न पत्र-। (मुख्य विधि) (Substantive Law) 200 अंक
विधि प्रश्न पत्र ।। (प्रकिया और साक्ष्य) (Evidence and Procedure) 200 अंक
विधि प्रश्न पत्र ।।। (राजस्व और दाण्डिक) (Revenue and Criminal) 200 अंक
6. For Basic Knowledge of computer Operation Practical Examination 100 अंक
7. व्यक्तित्व परीक्षा (VIVA VOCE) 100 अंक
1. मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) का पाठ्यक्रम निम्नवत् है :-
1. वर्तमान परिदृश्य :- यह प्रश्न पत्र भारत और विश्व में वर्तमान में क्या घटित हो रहा है, पर अभ्यर्थियों के ज्ञान की प्रतिक्रिया के परीक्षण के लिए है। सामान्यतया वर्तमान परिदृश्य में विशेष रूप से विधिक क्षेत्र की और उसकी अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने वाले प्रश्नों के उत्तर सरल प्रकृति के होंगे जो मुख्यतया विधिशास्त्र, अन्तर्राष्ट्रीय विधि, तटस्थता, नवीनतम विधायन एवं विशेष रूप से भारतीय संवैधानिक विधि और विकास पर आधारित होंगे।
2. भाषा :- अंग्रेजी का एक प्रस्तर प्रस्तुत किया जायेगा और अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जायेगी कि वे उसका अनुवाद न्यायालयों में बोली जाने वाली सामान्य भाषा देवनागरी लिपि में करें। .30 अंक
उसी प्रकार हिन्दी के एक प्रस्तर की सामान्य अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने की अपेक्षा की जायेगी। 30 अंक
साथ ही साथ एक अंग्रेजी लेखन (English Precis Writing) की भी परीक्षा होगी। ........40 अंक
3. विधि प्रश्न पत्र-। (मुख्य विधि) संविदा विधि, भागीदारी विधि, सुखाचार और अपकृत्य विधि से सम्बन्धित विधि, सम्पत्ति के अन्तरण से सम्बन्धित, जिसमें साम्य का सिद्धान्त भी सम्मिलित है, साम्य का सिद्धान्त न्यास और विनिर्दिष्ट अनुतोष, हिन्दू विधि और मुस्लिम विधि के विशेष संदर्भ तक प्रश्न पत्र सीमित होगा।
4. विधि प्रश्न पत्र- ॥ (प्रक्रिया और साक्ष्य) इसमें भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, दीवानी प्रक्रिया संहिता 1908 जिसमें अभिवचन के सिद्धान्त भी सम्मिलित, का क्षेत्र समाहित होगा। प्रश्न पत्र में मुख्यतया व्यावहारिक मामलों, जैसे आरोप और विवाद्यक बनाना, साक्षियों से साक्ष्य ग्रहण करने का तरीका, निर्णय लिखना और मामलों को सामान्यतया व्यवहृत करना आदि होगा परन्तु यह इन्हीं विषयों तक सीमित नहीं रहेगा।
5. विधि प्रश्न पत्र III (राजस्व और दाण्डिक) उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि सुधार अधिनियम (जैसा कि उत्तराखण्ड में लागू है), भारतीय दण्ड संहिता 1860 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 ।
टिप्पणी :- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा होगी कि वह विधि के समस्त प्रश्न पत्रों के उत्तर देते समय नवीनतम निर्णय तथा महत्वपूर्ण मामलों को उनमें उल्लिखित करें।
(3) कंप्यूटर ऑपरेशन प्रैक्टिकल परीक्षा के बुनियादी ज्ञान के लिए
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
अधिकतम अंक - 100
प्राप्त किए जाने वाले न्यूनतम योग्यता अंक - 40
अनुमत समय: एक घंटा
पेपर दिए गए सिलेबस से मोटे तौर पर प्रत्येक से एक प्रश्न लेते हुए सेट किया जाएगा यानी (1) विंडोज और इंटरनेट। (2) एम.एस. शब्द। (3) एम.एस. पहुँच। (4) एम.एस. एक्सेल और (5) एम.एस. - पावर प्वाइंट। प्रत्येक प्रश्न में सिस्टम पर की जाने वाली पांच क्रियाएं होंगी, जिनमें से प्रत्येक पर चार अंक होंगे। आउटपुट का प्रिंटआउट लिया जाएगा और मूल्यांकन के लिए दिया जाएगा।
The paper shall be set from the given syllabus broadly taking one question from each i.e. (1) Windows and internet. (2) M.S. word. (3) M.S. Access. (4) M.S. Excel and (5) M.S. - Power Point. Each question shall have five actions to be performed on the system each having four marks. Printout of the output shall be taken and given for evaluation.
(4) व्यक्तित्व परीक्षा (VIVA VOCE) 100 अंक
व्यक्तित्व परीक्षा :- न्यायिक सेवा में सेवायोजन के लिए अभ्यर्थी की उपयुक्तता उसके विद्यालय, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के अभिलेखों और उसके बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के सन्दर्भ में देखी जायेगी। उसके सम्मुख जो प्रश्न रखे जायेंगे वह सामान्य प्रकृति के होंगे और यह आवश्यक नहीं होगा कि वे शैक्षिक अथवा विधिक प्रकृति के ही हों।
टिप्पणी :- (1) व्यक्तित्व परीक्षा में प्राप्त अंक, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों में जोड़ दिये जायेंगे।
(2) आयोग के पास यह अधिकार सुरक्षित होगा कि वह किसी अभ्यर्थी को. जिसने विधि प्रश्न पत्रों में निर्धारित अंक प्राप्त न किये हों, जैसा व्यक्तित्व परीक्षण में आमंत्रित करने के लिए आवश्यक हो अथवा देवनागरी लिपि में हिन्दी लेखन का पर्याप्त ज्ञान न हो, व्यक्तित्व परीक्षा के लिए आमंत्रित करने से मना कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें